फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों के खराब होने से लगा जाम

Fri, 24 Apr 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी और राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी में स्थित जिला अस्पताल के समीप राजमार्ग पर गुुरुवार की रात बालू लदे तीन ट्रकों के खराब होने से घंटे भर  जाम लगा रहा।
विज्ञापन


जाम में फंसे वाहनों में सवार लोग गर्मी से व्याकुल हो उठे। कड़ी मशक्कत कर पुलिस ने जाम समाप्त करवा आवागमन बहाल कराया।

रात करीब 11 बजे चोपन से बालू लोड कर वाराणसी जा रहे दो ट्रक मारकुंडी घाटी में खराब हो गए। उधर जिला अस्पताल के सामने भी बालू लदा एक ट्रक खराब हो गया।

राजमार्ग पर ट्रकों के खराब होने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जानकारी मिलने पर फोर्स मौके पर पहुंच कर जेसीबी से खराब ट्रकों को सड़क के किनारे करवा कर आवागमन बहाल कराया।

बता दें कि राबर्ट्सगंज से तेलगुड़वा के बीच राजमार्ग का निर्माण कार्य होने की वजह से अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न हो जा रही है। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन की ओर से इससे निजात दिलाने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें