फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकल पाते ही श्रमिकों के खिल उठे चेहरे

Sun, 28 Dec 2014 11:06 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइंस में रविवार को भव्य कार्यक्रम के दौरान विधायक, डीएम और एसपी ने 2014 श्रमिकों को साइकलें वितरित की। साइकल की हैंडिल थामते ही मजदूरों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री का कार्यक्रम न मिलने के नाते प्रशासन ने पहले चरण में श्रम विभाग की ओर से पंजीकृत मजदूरों के बीच साइकल वितरित की।

इस दौरान गोष्ठी के जरिए सरकार की ओर से श्रमिकाें के हित में संचालित योजनाओं की भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ सपा जिलाध्यक्ष एवं विधायक अविनाश कुशवाहा,

 घोरावल विधायक रमेश दूबे, दुद्धी विधायक रूबी प्रसाद, डीएम डीके सिंह, एसपी शिवशंकर यादव, म्योरपुर ब्लाक प्रमुख संजय यादव, इम्तियाज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

गोष्ठी में विधायकों ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। कहा कि श्रम विभाग में पंजीकरण श्रमिकों को शिशु लाभ योजना, मातृत्व हित लाभ, पुत्री विवाह अनुदान, बालिका मदद,
विज्ञापन


अक्षमता पेंशन, दुर्घटना सहायता, मृत्यु एवं अंत्येष्टि सहायता, कौशल विकास तकनीकी उन्नयन एवं प्रमाणन, आवास सहायता, पेंशन, सौर ऊर्जा सहायता, साइकल सहायता, गंभीर बीमारी और मेघावी छात्र योजना का लाभ मिलेगा।

डीएम डीके सिंह ने बताया कि सोनभद्र जिले में अब तक 36 हजार मजदूरों का पंजीकरण हो चुका है। लगभग तीन करोड़ की 10 हजार श्रमिकों को साइकल दी जा चुकी है।

 पुलिस अधीक्षक शिव शंकर यादव, सीडीओ महेंद्र सिंह ने भी प्रदेश सरकार की ओर से श्रमिकों के हित में चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला। वहीं रविवार को जिले के आठों ब्लाकों से श्रमिक साइकल लेने के लिए पुलिस लाइन पहुंचे।

प्रशासन पिछले एक माह से मुख्यमंत्री के हाथाें साइकल बंटवाना चाह रहा था मगर कार्यक्रम न लगने के नाते रविवार को पुलिस लाइंस में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

हालांकि प्रशासन दूसरे या तीसरे चरण में मुख्यमंत्री के हाथों श्रमिकों को साइकल बंटवाने का प्रयास करेगा। इसके लिए पुलिस लाइंस में रिहर्सल भी किया गया है ताकि भीड़ बढ़ने पर मुख्यमंत्री के सामने प्रशासन और पुलिस की फजीहत न हो सके।
विज्ञापन


कार्यक्रम में एडीएम मनीलाल यादव, शंभूशरण यादव, जेपी पांडेय, सच्चिदानंद, ओएसडी अमरपाल गिरी आदि रहे। संचालन उपश्रमायुक्त राकेश द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें