फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी का फूंका पुतला

Sat, 27 Dec 2014 11:33 PM IST
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजयुमो ने शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय के सामने अधिशासी अधिकारी का पुतला फूंका। विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी भी की गई।मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मिथिलेष सिंह बजरंगी, काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री दिनेश शुक्ला ने कहा कि ओबरा नगर पंचायत ने खुली निविदा न कराकर अपने चहेतों को ठेका दिया है।
विज्ञापन


अधिशासी अधिकारी भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। इससे युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। ऐसे में ईओ को तत्काल हटाए जाने की मांग की गई।

लघु उद्योग प्रकोष्ठ के काशी क्षेत्र प्रभारी बृजेश पांडेय ने कहा कि पूर्व में ज्ञापन दिए जाने के बावजूद अभी तक अधिशासी अधिकारी पर कार्रवाई नहीं हुई।

रमाशंकर द्विवेदी, आलोक भाटिया ने  कहा कि भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लगेगा तो आंदोलन किया जाएगा।

वहीं इस संबंध में अधिशासी अधिकारी विजय बहादुर यादव ने कहा कि नगर के विकास के लिए निविदाएं पूरी तरह से नियमानुसार कराई जाती हैं। कहा कि सभी कार्यों में पूर्णरूपेण पारदर्शिता बरती जाती है।

पुतला दहन में निलेश मिश्रा, मोनू द्विवेदी, संदीप सिंह, राजेश्वर प्रसाद, विपलव सिंह, वीरेंद्र मित्तल, संजय सिंह चंदेल, राजेश केशरी, विजय पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें