फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में छाया रहा पेयजल का मुद्दा

विज्ञापन
घोरावल नगर पंचायत की बैठक करते चेयरमैन राजेश कुमार। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
घोरावल नगर पंचायत बोर्ड की मंगलवार को हुई बैठक में विकास से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। नगर में पेयजल समस्या के समाधान के लिए विद्युत आपूर्ति कराकर सभी मोटर पंपों को चलाने का निर्णय लिया गया। अल्प विकसित व मलिन बस्तियों में सीसी रोड, इंटरलॉकिंग व नाली बनवाने के लिए डूडा के जरिए 1.5 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में शुरू हुई बैठक में पेयजल का मुद्दा छाया रहा। सदस्यों ने कई क्षेत्रों में गहराते पेयजल संकट की ओर ध्यान दिलाया। कहा कि गर्मी बढ़ने के साथ पानी का संकट और गंभीर होगा। लिहाजा इसके समाधान की व्यवस्था होनी चाहिए। निर्णय लिया गया कि नगर पंचायत के सभी मोटर पंपों को बिजली व्यवस्था से चलाया जाएगा। इसके लिए बिजली विभाग के एसडीओ से मिलकर सभी पंपों का कनेक्शन नगरीय क्षेत्र से जोड़ कर कराने पर चर्चा की जाएगी। आपात स्थिति में टैंकर से आपूर्ति कराई जाए। नगर में छह-सात स्थानों पर निशुल्क प्याऊ का भी इंतजाम करने का निर्णय लिया गया। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के संदर्भ में नगर की साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर बना कर जनपद में प्रथम स्थान लाने के लिए कर्मियों को निर्देश दिया गया। कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध दुकान संचालन पर रोक लगाने, तालाबों को संरक्षित करने और वार्ड नंबर एक का नाम बदलकर अंबेडकर नगर किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। संचालन ईओ चैतन्य तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें