एनसीएल ने सरकार के जेम पोर्टल से 434.97 करोड़ की खरीदारी कर पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पिछले साल के मुकाबले यह खरीद 225 प्रतिशत अधिक है।
कोयला उत्पादन के लिए एनसीएल ने जरूरी उत्पाद व सेवाओं की खरीद में उल्लेखनीय वृद्धि की है। कंपनी के इस प्रयास से उचित मूल्य में सर्वश्रेष्ठ उत्पाद व सेवाएं मिलने के साथ सार्वजनिक क्षेत्र की खरीद में पारदर्शिता बढ़ी है। इससे देश के दूरस्थ स्थानों में स्थित छोटे व लघु उद्योगों को व्यापार के समान अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। वर्ष 2021- 22 में कंपनी ने भारत सरकार के ई-मार्केटप्लेस जेम पोर्टल से 434.97 करोड़ रुपये के उत्पाद व सेवाओं की खरीद की है। यह वर्ष 2020-21 की तुलना में रिकॉर्ड 225 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने वर्ष 2021-22 में लगभग 90 प्रतिशत की वार्षिक बढ़त के साथ कुल 5489 ऑर्डर देकर नया रिकॉर्ड बनाया है।