फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबारियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को क्राइम ब्रांच व थाना रायपुर पुलिस ने अंतरप्रांतीय तीन गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। तस्करों के कब्जे से 51 किलो गांजा और तीन बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन विजय शंकर मिश्र और क्षेत्राधिकारी सदर आशीष मिश्रा के पर्यवेक्षण में क्राइम ब्रांच और थाना रायपुर पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई है। बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे रायपुर थाना क्षेत्र के नकटुआ मोड़ रायपुर से एसओजी प्रभारी साजिद सिद्दीकी, रायपुर एसओ प्रणय प्रसून श्रीवास्तव, सर्विलांस प्रभारी सरोजमा सिंह और टीम प्रभारी अमित त्रिपाठी ने तीन मोटर साइकिल पर तीन बोरियों में 51 किलो गांजा लेकर जा रहे उपेंद्र यादव निवासी डूमरकोन थाना चैनपुर कैमूर बिहार, राजेश यादव निवासी तेनुआ थाना रायपुर और राजेश यादव निवासी बूढ़ीबार थाना रायपुर सोनभद्र को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें