फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनर्वास पैकेज पा चुके विस्थापित डूब क्षेत्र से हट जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। कनहर सिंचाई परियोजना डूब क्षेत्र के विस्थापितों को डूब वाले क्षेत्र से भवन खाली कर हटाए जाने की मुहिम प्रशासनिक अमले ने तेज कर दी है। बृहस्पतिवार को तहसील सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों, सिंचाई विभाग के अधिकारियों व हल्का लेखपालों की बैठक हुई। एसडीएम रमेश कुमार ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों और हल्का लेखपालों से डूब क्षेत्र के विस्थापितों को मकान खाली कराने के लिए दिये गए नोटिस तमिला की समीक्षा की।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि जो भी स्थापित तीनों पीढ़ियों के लोग पुनर्वास का मुआवजा पा चुके हैं, ऐसे लोगों को चिह्नित करते हुए नोटिस दी जा चुकी है। इसके बावजूद अभी तक तमाम विस्थापित डूब क्षेत्र से हटे नहीं हैं। ऐसे विस्थापितों को चिह्नित करते हुए तत्काल हटाया जाए। यदि पुनर्वास पैकेज की धनराशि पा चुके विस्थापित डूब क्षेत्र में रह रहे हैं तो उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। यदि नहीं हटते हैं तो पुलिस बल से उन्हें हटाने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने विस्थापितों को चेतावनी दी है कि एक सप्ताह के भीतर अपना सामान लेकर अपने नए स्थान पर चले जाएं नहीं तो प्रशासन बलपूर्वक डूब क्षेत्र से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर देगा। बैठक में कनहर सिंचाई परियोजना के अवर अभियंता राजेश कुमार, डीके कौशिक, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें