फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पंचायत सचिवों को दी गई नोटिस, कार्रवाई की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने करमा ब्लॉक में निर्माणाधीन अंत्येष्टि स्थल और सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया। इस दौरान अरूआंव गांव में अंत्येष्टि स्थल का कार्य बंद मिला। मेन गेट नहीं लगा था और पेंटिंग की गुणवत्ता ठीक नहीं थी। इस पर उन्होंने पूर्व प्रधान व सचिव को फटकार लगाई और कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। यहां फर्श का कार्य अधूरा पाया गया। शौचालय में दरवाजे एवं गमले नहीं लगे मिले। उन्होंने एडीओ पंचायत को निर्देशित किया कि रोज अंत्येष्टि स्थल की प्रगति से अवगत कराएं। शांति स्थल की भी पेंटिंग फिर से कराने का निर्देश डीपीआरओ ने दिया।
विज्ञापन

उन्होंने यहां सामुदायिक शौचालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान पाया कि छत पड़ गई लेकिन पेंटिंग का कार्य अधूरा है। अंदर कमरों में दरवाजा नहीं लगा था। डीपीआरओ ने इसे तत्काल पूर्ण कराने के लिए संबंधित सचिव, एडीओ पंचायत को निर्देशित किया कि यदि समय से कार्य पूर्ण नहीं होता है तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सचिव नरेश सिंह को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने ग्राम पंचायत फुलवारी में निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया। पाया कि सामुदायिक शौचालय में पुट्टी का कार्य पूर्ण हो गया है। शौचालय में महिला पुरुष भाग को अलग करने के लिए पार्टीशन का निर्माण नहीं कराया गया है। किसी भी कक्ष में टाइल्स नहीं लगा है। शौचालय का गड्ढा मानक के अनुरूप नहीं है। इस पर सचिव विपिन सिंह को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। बुधवार को निरीक्षण के दौरान कहा कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण समय से पूर्ण कराया जाए अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एडीओ पंचायत राम शिरोमणि पाल, अनिल केशरी जिला परियोजना समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें