फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित जमीन का सीमांकन कराने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा ने मंगलवार को कोन विकास खंड में कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। कस्तूरबा गांधी विद्यालय रगरम का औचक निरीक्षण करने पहुंचे सीडीओ ने बीएसए हरिवंश कुमार को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

कस्तूरबा विद्यालय की अधूरी बाउंड्रा वॉल का निर्माण जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। जमीन विवाद का मामला सामने आने पर उन्होंने एसडीएम ओबरा को कस्तूरबा विद्यालय की जमीन का शीघ्र सीमांकन कराने का निर्देश दिया। इसके बाद कोन में संचालित पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। यहां डॉक्टर मौजूद रहे। इसके अलावा उच्च प्राथमिक विद्यालय कोन, डोमा, बहुअरा का भी निरीक्षण किया। शिक्षकों से सर्व शिक्षा अभियान के तहत विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिया। ग्राम पंचायत में पेयजल आपूर्ति व विकास कार्यों का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीसी मनरेगा शेषनाथ चौहान, डीसी एनआरएलएम एके जौहरी, खंड विकास अधिकारी मो. तारिक, बीईओ कोन देवमणि पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें