फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंता को पर्यटन स्थल बनाने की होगी पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। पड़री ग्राम पंचायत के खंता गांव को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की रूपरेखा तैयार होने लगी है। क्षेत्रीय विधायक हरिराम चेरो व पूर्व एमएलसी श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह ने शुक्रवार को यहां का भ्रमण कर इसके लिए प्रस्ताव तैयार कराने को कहा।
विज्ञापन

पूर्व एमएलसी श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह ने कहा कि यह स्थल काफी रमणीय है। रिहंद जलाशय का तटवर्ती गांव पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है। इसके लिए प्रदेश स्तर पर बात कर विकास की रूपरेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि रिहंद जलाशय में औद्योगिक कचरा छोड़ा जाना गलत है। विधायक हरिराम चेरो ने भी इस पर अंकुश लगाए जाने की बात कही। इस मौके पर एससी-एसटी आयोग के सदस्य श्रवण सिंह गोंड़, भाजपा पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चांदप्रकाश जैन, म्योरपुर ब्लाक प्रमुख मानसिंह, सुधीर कुमार, मोनू जायसवाल, अशोक कुमार, जीत सिंह खरवार, विष्णुकांत दुबे, अमरकेश सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहनलाल खरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें