फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में चरम पर पहुंची महंगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर स्थित सपा कार्यालय पर मंगलवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें बढ़ती महंगाई के लिए भाजपा सरकार की आर्थिक नीतियों को जिम्मेदार बताया गया। प्रदेश सचिव डॉ. केडी सिंह पटेल ने कहा कि जब से देश एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से महंगाई चरम पर पहुंच गई है। सपा ही एक ऐसी पार्टी है जो आम जनमानस के हित के लिए लड़ाई लड़ने का काम करती है।
विज्ञापन

कहा कि भाजपा सरकार में पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। भाजपा सरकार को गरीब जनता एवं मजदूरों से कोई लेना देना नहीं है। सपा हमेशा गरीबों की लड़ाई लड़ती रही है। पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करें। सपा की नीतियों को जन जन पहुंचाने का कार्य करें। संगठन की शक्ति से आगामी नगर पंचायत, नगरपालिका चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ता अभी से लग जाए। बैठक में अशोक यादव, रामबली सिंह, बद्री पटेल, सूर्या यादव, हिफाजत अली, राजा, सज्जाद रजा, नरेंद्र, रामलगन यादव समेत कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें