फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के निरीक्षण में अधूरे मिले आवास..

विज्ञापन
दुद्धी क्षेत्र के मुसहर बस्ती जानकारी लेते एसडीएम रमेश कुमार । - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
दुद्धी। एसडीएम रमेश कुमार ने मंगलवार को खजुरी गांव में ठेमा नदी के किनारे बसी मुसहर बस्ती का निरीक्षण किया। बस्ती में रह रहे लोगों से उनकी समस्याओं को जाना। इस दौरान बस्ती में आवास अधूरे मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

पूर्व जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने मुसहर बस्ती के 23 परिवारों को मुख्यमंत्री आवास का आवंटन किया था, लेकिन यह आवास आज तक पूरे नहीं हो सके। इससे इनके जीवन स्तर सुधारने की मंशा धरी रह गई। एसडीएम ने निरीक्षण में पाया कि उनके आवास पर न तो फ्लास्टर किया गया है और ना ही दरवाजे और खिड़कियां लगाई गई हैं। रंग-रोगन भी नहीं किया गया है। एसडीएम ने ग्राम विकास अधिकारी यशवंत गौतम और ग्राम प्रधान को निर्देशित किया कि तत्काल बाकी का काम पूरा करवाएं, अन्यथा संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें