फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अधूरे भरे गए फॉर्म, मैपिंग में आ रही चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। एसआईआर के पहले चरण का कार्य अंतिम दौर में है। सर्वर में गड़बड़ी और अधूरे फाॅर्म भरे जाने से मैपिंग में समस्या हो रही है। कर्मचारियों को 2003 की मतदाता सूची में उनका विवरण ढूंढने में ज्यादा समय लग रहा है। जिससे नगर के कई बूथों पर कहीं मैपिंग की गति बेहद सुस्त है।
विज्ञापन


मतदाताओं को फाॅर्म वितरित और उसे भरकर वापस जमा करने के लक्ष्य को जिला प्रशासन ने पूरी ताकत झाेंककर करीब 86 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया, लेकिन अब उन फाॅर्मों के मैपिंग कार्य की गति धीमी है। नगर पंचायत अनपरा के प्राथमिक विद्यालय औराडाड़ के कमरा नंबर दो में शनिवार की दोपहर तक मात्र 1.11 प्रतिशत, प्राथमिक विद्यालय रेणुसागर के कमरा नंबर एक में मात्र 2.04 प्रतिशत, इसी बूथ के कमरा नंबर पांच में 3.27 प्रतिशत, श्याम सेवा मंडल के कमरा नंबर 3 मे 3.24 प्रतिशत, प्राथमिक विद्यालय औराडाड़ के कमरा नंबर चार में 5.29 प्रतिशत मैपिंग कार्य हो पाया है। वहीं नगर पंचायत के उच्च प्राथमिक विद्यालय रेहटा के कमरा नंबर दो में 50.41 प्रतिशत, प्राथमिक विद्यालय डिबुलगंज के कमरा नंबर 3 में 45.45 प्रतिशत और कंपोजिट विद्यालय औराडाड़ डिबुलगंज के कमरा नंबर एक में 40.88 प्रतिशत मैपिंग कार्य पूर्ण कर लिया गया है। क्षेत्र के कुलडोमरी ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय लोझरा के कमरा नंबर दो और प्राथमिक विद्यालय बड़हरा को छोड़ शेष सभी विद्यालयों का मैपिंग कार्य तेजी से चल रहा है। जोगन्द्रा ग्राम पंचायत में अभी तक मात्र 21.21 प्रतिशत ही मैपिंग हो पाया है। रणहोर ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय रणहोर के कमरा नंबर एक में अभी तक मात्र 12.54 प्रतिशत और कमरा नंबर दो में 36.66 प्रतिशत मैपिंग पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें