फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बड़े भाई से है विवाद, मेरा राशन कार्ड अलग कर दीजिए...

विज्ञापन
दुद्धी तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई करते अधिकारी-संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले की तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भीड़ रही। कोई राशन कार्ड के लिए पहुंचा था तो किसी ने पेंशन, आवास के लिए गुहार लगाई। सबसे ज्यादा मामले भूमि विवाद से जुड़े आए। चार तहसीलों में कुल 242 शिकायतें आईं, जिनमें 33 का निपटारा हो सका। बाकी प्रार्थनापत्र संंबंधित विभागों को जांच के लिए सुपुर्द कर दिए गए।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज तहसील में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी ने शिकायतें सुनीं। यहां कुल 95 शिकायतें आईं, जिसमें से 10 का तत्काल समाधान किया गया, जबकि टीम भेजकर 06 प्रकरण निस्तारित करवाए गए। तिलाड़ी गांव निवासी राजेश कुमार ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके पिता के नाम पर राशन कार्ड है, जिसमें उसके भाई-भाभी का भी नाम है। उसकी शादी हो चुकी है। भाई से विवाद के कारण वह अपना राशन कार्ड अलग बनवाना चाहता है। लोढ़ी के सुरेश कुमार ने पत्नी के नाम जारी राशन कार्ड पर पत्नी के निधन के बाद राशन न मिलने की शिकायत की। तरावां के रामधनी ने सह खातेदारों पर भूमि से जुड़े दस्तावेज गायब करने का आरोप लगाया, जबकि तुरती के बैजनाथ ने 40 वर्षों से काबिज भूमि से जबरन हटाने की शिकायत की। पेटराही की महिला ने पड़ोसियों पर शौचालय का इस्तेमाल करने से रोकने का आरोप लगाया। संपूर्ण समाधान दिवस में सीओ रणधीर मिश्र सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। घोरावल में सीडीओ जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में हुए सुनवाई के दौरान 82 मामले आए है। इसमें से दस का निस्तारण किया गया। शेष 72 मामलों पर जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए गए। ओबरा में एसडीएम विवेक सिंह ने शिकायतें सुनीं। कुल 46 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इसमें से पांच का हल कराया गया। दुद्धी में एसडीएम निखिल यादव की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 49 शिकायतें आईं। इनमें से केवल 02 शिकायतों का मौके पर समाधान हो सका। शेष 47 प्रकरणों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें