फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में पट्टीदारों में चले लाठी डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के कोरट गांव में मंगलवार की शाम जमीनी विवाद को लेकर पट्टीदारों में जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों से छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एक पक्ष के कोरट गांव निवासी गुलाब यादव (65), पत्नी अकमानी (60), बहू सुषमा (28) पत्नी लल्लू यादव को पुलिस ने मंगलवार की शाम घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक एक पक्ष से सुनील यादव पुत्र लालजी यादव ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को दोपहर बाद गांव में रहने वाले पट्टीदार गुलाब तथा सुषमा ने जमीनी विवाद को लेकर गाली देते हुए लाठी डंडे से उन लोगों के साथ मारपीट की। वहीं दूसरे पक्ष से सुषमा पत्नी लल्लू यादव ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि विपक्ष के सुनील, लालजी तथा पिंटू ने जमीनी विवाद को लेकर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी-डंडों से उन लोगों के साथ मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर लेते हुए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों पक्ष के छह लोगों के विरुद्ध मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें