फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलीफिल्म में बाबूलाल बताएंगे आधुनिक खेती के फायदे

विज्ञापन
प्रगतिशील किसान: बाबूलाल - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सदर ब्लाक के मानपुर गांव निवासी प्रगतिशील किसान बाबूलाल मौर्य टीवी पर किसानों को वैज्ञानिक तकनीक से खेती करने के लिए प्रेरित करते नजर आएंगे। बीते दिनों कृषि निदेशालय लखनऊ से आई टीम ने बाबूलाल के यहां टेलीफिल्म की शूटिंग की है। बाबूलाल किसानों को आर्गेनिक खेती के प्रति जागरूक करते नजर आएंगे।
विज्ञापन

मानपुर के किसान बाबूलाल मौर्य बताते हैं कि वह पढ़ाई के साथ-साथ ही खेती बारी में रुचि दिखाने लगे थे। पहले खेती पुराने ढंग से की जाती थी। उपज उतनी ही पाती थी जितनी लागत लगी हो। इससे परिवार आर्थिक तंगहाली से गुजर रहा था। आर्थिक तंगी से उबरने के लिए वैज्ञानिकों के बताए उपाय के अनुसार बीज शोधन कर खेती करना शुरू किए। इससे उपज बढ़ी और लाभ भी हुआ। तभी से बीज शोधन करने के बाद ही खेती करने का दृढ़ संकल्प लिया। मौजूदा समय में पूरे साल सब्जी की खेती वैज्ञानिक तरीके से उगा रहे हैं। खेती से न सिर्फ परिवार का खर्च चल रहा है, बल्कि इससे अपनी आमदनी भी बढ़ा रहे हैं। किसान बाबूलाल के मुताबिक एक साल में पांच से छह लाख का बचत कर लेते हैं। दूसरे किसानों से भी वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के लिए प्रेरित करते हैं। उनका कहना है कि खेती घाटे का सौदा नहीं है। जिस तरह लोग नौकरी करने समय से जाते हैं, उसी तरह से खेती में समय देना होगा।
कृषि निदेशालय की टीम ने की शूटिंग
प्रगतिशील किसान बाबूलाल मौर्य के गांव मानपुर में कृषि निदेशालय की टीम ने दो दिन रुककर शूटिंग की। शूटिंग के दौरान किसान बाबूलाल से खेती करने के तरीके एवं उससे होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी ली। कृषि निदेशालय की टीम में एंकर शिवांगी, अमरेंद्र सहाय अमर, पिंटू सहित चार सदस्यीय टीम आई थी।
विज्ञापन

खेती से कइयों को मिल रहा रोजगार
बारहों मास सब्जी की खेती करने वाले किसान दूसरों को रोजगार मुहैया करा रहे हैं। बाबूलाल डेढ़ से दो हेक्टेयर में टमाटर, गोभी, मिर्च, पालक, धनिया, बैगन आदि की खेती करते हैं। सब्जी उगाने से लेकर मंडी तक पहुंचाने में पांच से छह मजदूर हमेशा काम में लगे रहते हैं। इससे रोजगार भी मिल रहा है।
किसान वैज्ञानिक तरीके से खेती करके अच्छी आय प्राप्त कर सकते हैं। मानपुर के किसान बाबूलाल इसके उदाहरण है। किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र मुहैया कराया जा रहा है। - डीके गुप्ता, कृषि उपनिदेशक-सोनभद्र।

राबर्ट्सगंज ब्लॉक के मानपुर गांव में प्रगतिशील किसान बाबूलाल का शूटिंग करते कृषि निदेशालय की टी- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें