फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोड़फोड़ के मामले में चार पर केस दर्ज

Thu, 17 Nov 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 पिपरा गांव में  दूकान में तोड़फोड़ कर युवक की पिटाई के मामले में पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले को दबाने की कोशिश कर रहे कोतवाल को एसपी ने कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।   राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बकाही गांव के  सुरेंद्र मौर्य की पिपरा गांव में देशी शराब का ठेका है। सुरेंद्र ने 12 अक्तूबर को अपने साथी अमरनाथ को दूकान खोलने के लिए भेजा तो पिपरा गांव के कुछ लोग दूकान में घुस गए।
विज्ञापन


तोड़फोड़ करते हुए सामान फेंक दिया। विरोध करने पर अमरनाथ के साथ मारपीट भी की।  आरोपी दूकान खोलने नहीं दे रहे हैं। ठेकेदार का कहना है कि सामान फेंकने वालों ने चार माह से दूकान को बंद कराया है। इसकी सूचना कई बार आबकारी विभाग और पुलिस को दी गई। इस मामले में एसपी लल्लन सिंह ने तत्काल मुकदमा दर्ज करने को कहा मगर पुलिस कुछ बिचौलियों के नाते आरोपियों को बचाने में जुटी रही।

  मंगलवार को पीड़ित ने एसपी से फरियाद लगाई तो कोतवाल ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया। एसपी लल्लन सिंह ने बताया कि सुरेंद्र की तहरीर पर राजनाथ पटेल, उसके भाई वैजनाथ, बबलू और डब्लू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश देरही है। नियमानुसार दूकान खोलने में खलल डालने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें