फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने केमिकल्स फैक्ट्री का किया घेराव

Thu, 17 Nov 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
ग्रामीणों ने केमिकल्स फैक्ट्री का किया घेराव
विज्ञापन
सिंगरौली प्रदूषण मुक्ति वाहिनी के बैनर तले सैकड़ों ग्रामीणों ने बुधवार को दुद्धी विधायक रूबी प्रसाद के आवास पहुंचे और एनजीटी का आदेश सौंपते हुए प्रदूषण फैला रही कंपनियों पर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की।विधायक ने ग्रामीणों की मांग पर पहल करने के लिए गाढ़ा लभरी स्थित केमिकल की फैक्ट्री से प्रभावित स्थानीय गांव पहुंची। किसानों के खेत और नाले में फैक्ट्री का पानी इतना गंदा और क्लोरीन गंधयुक्त मिलने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन


और फैक्ट्री का घेराव कर  प्रबंधन को चेतावनी दी कि एक सप्ताह के अंदर प्रबंधन वार्ता करे और बताएं कि प्रदूषण से निजात के लिए क्या कदम उठाया जा रहा है। कहा कि उद्योगों के लिए मानक तय किए गए हैं, लेकिन गांव में तो ग्रामीणों की शामत आ गई है। गंदा पानी खेत से होते हुए रिहंद जलाशय में जा रहा है और आसपास के पेड़ तेजी से सूख रहे हैं। ग्रामीणों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। कहा कि एनजीटी का स्पष्ट निर्देश है कि रिहंद जलाशय में किसी प्रकार का राख या रासायनिक कचरा नहीं छोड़ा जाएगा।


इसके बावजूद खुलेआम राख बहाया जा रहा है। सभी कंपनियां एनजीटी के निर्देश का पालन करें,नहीं तो क्षेत्र की जनता अब सीधे तालाबंदी पर उतरेगी। इस मौके पर वाहनी के संयोजक रामेश्वर प्रसाद, जन विजय, राम नारायण, मंतोरा, विजय, रमेश, बेचन राम, शनि, ललिता देवी, केवला प्रसाद, जगतराम, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें