फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन नहीं तो वोट नहीं, राजनीतिक दलों के नेताओं को ट्वीट कर विद्युतकर्मी बुलंद कर रहे आवाज

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज बिजली विभाग के सामने प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने आरपार की लड़ाई का मन बना लिया है। पुरानी पेंशन नहीं तो वोट नहीं का नारा बुलंद करते हुए समिति विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं को ट्वीट कर अपना आक्रोश जता रही है।
विज्ञापन

संयुक्त संघर्ष समिति अनपरा के संयोजक रोहित राय ने आरोप लगाया कि पेंशन व्यवस्था समाप्त कर सरकार ने कर्मियों को एक तरह से बुढ़ापे में भुखमरी के हवाले कर दिया है। कर्मचारी संगठन पुरानी पेंशन बहाली को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन अब तक इस संबंध में कोई सकारात्मक प्रगति नहीं हुई है। इसलिए संघर्ष समिति ने तय किया है कि जो भी राजनीतिक दल पुरानी पेंशन बहाली पर सार्थक कदम उठाएगा, बिजली कर्मचारी उसी को अपना समर्थन देंगे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सभी सत्ताधारी सहित सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्ष सह प्रभारियों को ट्वीट कर अपनी मंशा से अवगत कराया गया है। सभी संगठन समवेत स्वर से इसका समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें