फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा आवास का धन वापस न किया तो केस

Fri, 05 Aug 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
विज्ञापन
awas - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
ब्लॉक क्षेत्र के महुआरिया गांव का दुद्धी बीडीओ सुनील कुमार सहिं ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वर्ष 2014-15 व 2015-16 के इंदिरा आवास को देखा। आवास अधूरा पाए जाने पर लाभार्थियों ने बताया कि पहली किस्त ग्राम प्रधान ने ले लिया। इससे आवास पूरा नहीं हो सका। नाराज बीडीओ ने ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी को तीन दिन में लाभार्थियों की धनराशि वापस करने का निर्देश दिया। कहा ऐसा न करने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


बीडीओ ने इंदिरा आवास की लाभार्थी फगुनी पत्नी बहादुर, कुसुमी पत्नी भोला, इंदु पत्नी सीताराम, प्रभा देवी पत्नी भागीरथी, राजकुमारी पत्नी लालचंद से उनका आवास अधूरा पाए जाने पर वजह पूछा तो बताया कि ग्राम प्रधान महुअरिया ने प्रथम किस्त की धनराशि ले ली है। इसे गंभीरता से लेते हुए बीडीओ ने मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान रमाशंकर भारती एवं ग्राम पंचायत अधिकारी गिरीश चंद दुबे को लाभार्थियों का पैसा वापस करने का निर्देश दिया। मनरेगा के अंतर्गत फुटकहवा बंधी से पक्की सिंचाई नाली निर्माण एवं फुटकहवा बंधी का निरीक्षण किया।

उसकी उपयोगिता को देखते हुए नाली का यथा शीघ्र निर्माण कराने एवं स्थल पर सूचना पट्ट लगाने का निर्देश दिया। जर्जर कच्चे कुएं को चारों तरफ  से बांधने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त गांव की पेंशन, राशन कार्ड आदि समस्याओं को सुनते हुए उसको निस्तारित करने का निर्देश दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें गांव की अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें