चुर्क राजकीय इंजीनियरिंग कालेज में अंतराष्ट्रीय संगोष्ठी में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर?
- फोटो : SONBHADRA
चुर्क। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क में दो दिवसीय संगोष्ठी शुक्रवार से शुरू हो गई। निदेशक प्रोफेसर गीतम सिंह तोमर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा माहौल में यह बेहद आवश्यक है कि प्रतिभाओं को कम उम्र में ही पहचान कर उन्हें सही तरीके से तराशा जाए।
अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. देवेंद्र कुमार त्रिपाठी ने संगोष्ठी की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। अधिष्ठाता अकादमिक डॉ. अमोद कुमार तिवारी ने कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की अहमियत को नकारा नहीं जा सकता। उद्घाटन सत्र के बाद शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। पहले दिन करीब 100 शोध पत्रों का प्रस्तुतीकरण ऑनलाइन संपादित किया गया। संयोजक डॉ. हरीश चंद्र उपाध्याय ने स्वागत किया। संगोष्ठी में अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया सहित तमाम देशों के प्रतिनिधियों ने ऑनलाइन सहभागिता की। संयोजक डॉ. उदय प्रताप सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रभारी डॉ. एसके पांडेय, डॉ. विकास तिवारी समेत अन्य शामिल रहे।