फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: थाने से बोल रहा हूं, 15 हजार और दे दो तो काम हो जाएगा...

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। रायपुर थाने से बोल रहा हूं, बड़े साहब से बात हो गई है। वह नहीं मान रहे हैं। 15 हजार रुपये और चाहिए। तब तुम्हारा काम करा देंगे। रायपुर थाने का कर्मी बनकर महिला से रुपये ऐंठन के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोर्ट को सौंपे प्रार्थना पत्र में रायपुर थाना के सेमरिया निवासी धर्मशीला ने आरोप लगाया कि एक साल पहले डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया था। गत 27 अप्रैल को उसके मोबाइल पर फोन आया। इसमें एक व्यक्ति ने खुद को रायपुर थाने का सिपाही बताते हुए कहा कि बड़े साहब से बात हो गई है। तुम पैसा भेज दो, हम काम करा देंगे। इसके बाद अप्रैल में ही अलग-अलग दिनों में कुल 16400 रुपये भेजा। कुछ दिनों बाद फिर से मोबाइल पर फोन कर उसी व्यक्ति ने 15 हजार रुपये और देने की मांग की। शक होने पर उसने मोबाइल नंबरों को ट्रेस कर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। कोर्ट के आदेश पर रायपुर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें