फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवकाश देने समेत अन्य मांगों को लेकर भरी हुंकार

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज सीएमओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन करती एएनएम। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। उत्पीड़न के खिलाफ स्वास्थ्य कर्मियों ने आवाज बुलंद करने लगे हैं। रविवार को अवकाश देने समेत अन्य मांगों को लेकर एएनएम ने सीएमओ कार्यालय पर शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग पर कोविड-19 टीकाकरण में महिला कर्मचारी (एएनएम) का उत्पीड़न करने का आरोप मढ़ा। प्रदर्शन के बाद सीएमओ को मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जिले की सभी एएनएम को वर्तमान में रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिन भी कोविड-19 और आरआई टीकाकरण करना पड़ रहा है। इसके लिए सरकार द्वारा देय कोई भुगतान भी नहीं दिया जा रहा है। कहा कि रविवार एवं सार्वजनिक अवकाश के दिन किसी भी प्रकार का सरकारी कार्य न कराया जाए, यदि सार्वजनिक अवकाश के दिन कार्य कराया जाता है तो प्रतिकर अवकाश मिले। कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए शासन द्वारा स्वीकृत कोई भी भुगतान नहीं हुआ है। सरकार द्वारा जारी दीपावली का बोनस भी दिलाया जाए, जो अभी तक नहीं दिया गया है। पीवीआई का कोई भी पैसा अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। प्रदर्शन में अल्का कुशवाहा, नशीम वेगम, आरती, पूजा सिंह, प्रीति गुप्ता, निर्मला देवी, सुनीता कुमारी, गीता देवी, सरोज यादव, माधुरी देवी उर्मिला जायसवाल, उषा देवी, उर्मिला, इंदू सिंह, विमला देवी, शर्णिमा शर्मा, प्रीती गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें