फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पति ने मायके जाने से रोका तो पत्नी ने फोड़ी आंख, उंगली चुभो कर बाहर निकाल दी पुतली; जानकर सब दंग!

Sat, 25 Nov 2023 01:34 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र

सार

कोन थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी गुलाम रब्बानी बाजार में जूते-चप्पल की दुकान चलाता है। जून 2020 में उसकी शादी महुली निवासी अलकामा परविन के साथ हुई थी। गुलाम रब्बानी की पत्नी मायके जाने की जिद्द कर रही थी लेकिन पति मना कर रहा था। फिर पत्नी ने जो किया उससे सब हैरान रह गए। 
विज्ञापन
जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती पत्नी के हमले में घायल गुलामरब्बानी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोन थाना क्षेत्र के रामगढ़ में मायके जाने से मना करने की बात एक महिला को इतनी नगवार गुजरी कि उसने हाथ और डंडे से वारकर पति की आंख फोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार कोन थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी वारिस अली के बेटे गुलाम रब्बानी (34) बाजार में जूते-चप्पल की दुकान चलाता है। जून 2020 में उसकी शादी महुली निवासी अलकामा परविन के साथ हुई थी। दोनों का एक तीन वर्षीय बेटा भी है। परिजनों के अनुसार अलकामा कुछ दिनों से अपने मायके जाने की जिद कर रही थी। गुलाम रब्बानी उसे मना कर रहा था। शुक्रवार की सुबह सात बजे पति-पत्नी में मायके जाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। इस बीच पत्नी दुकान से पैसे निकालने लगी। इस पर गुलाम रब्बानी उसे रोकने लगा। इससे वह काफी नाराज हो गई। डंडे से अपने पति पर प्रहार कर दिया। वहीं आंख पर चोट अधिक आने के बाद महिला ने उसकी आंखों में कई बार उंगली चुभो दी। आंख की पुतली बाहर निकल गई। मामले की जानकारी होने पर आननफानन परिजन गुलाम रब्बानी को लेकर सीएचसी कोन पहुंचे। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि दाहिनी आंख का बड़ा हिस्सा कट कर लटक रहा है, जिससे अब वो कभी देख नहीं सकेगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। वहीं मामले में पीड़ित के परिवार के लोगों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें