फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो जल्लाद बना पति, लाठी से पीट-पीटकर ली पत्नी की जान; कुल्हाड़ी से किया वार

Sat, 24 Feb 2024 01:14 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

सोनभद्र जिले में शराब के लिए रुपये न देने पर युवक ने अपनी पत्नी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। बीच-बचाव करने आई बेटी को भी घायल कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
sonbhadra news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। चोपन थाना क्षेत्र के पटवध गांव में शराब पीने के लिए पैसे न मिलने से नाराज पति हैवान बन बैठा। उसने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर महिला की जान ले ली। आरोपी ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से भी कई वार किए। बीच- बचाव में आई बेटी को भी घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला 
पटवध गांव में पंचमुखी मंदिर के पास कौलेश्वर चेरो अपने परिवार के साथ रहता है। शुक्रवार की रात उसकी पत्नी महाराजी (32) लकड़ी बेचकर घर लौटी तो कौलेश्वर उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। महाराजी ने इंकार किया तो उसकी पिटाई करने लगा। इसके बाद वह रुपये छीनकर चला गया। 

रात करीब दस बजे वह नशे में धुत होकर घर पहुंचा तो फिर पत्नी को पीटने लगा। घर में मौजूद 12 वर्षीय बेटी अपनी मां को बचाने आई तो कौलेश्वर ने उसकी भी पिटाई की। इसके बाद वह घर के बाहर चली गई। देर रात लाठी-डंडे से पीटकर पति ने महाराजी की जान ले ली। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर चोपन एसओ विश्वनाथ प्रताप सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद शव को कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन


सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि नशे में धुत पति ने लाठी-डंडे से पीटकर महिला की जान ली है। उसके पैर पर कुल्हाड़ी से भी वार किए जाने के निशान मिले हैं। आरोपी पति को गिरफ्तार करते हुए हत्या में प्रमुख लाठी भी बरामद कर ली गई है। महिला के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें