फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पत्नी से विवाद के बादपति ने किया आत्महत्या प्रयास, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के किरबिल ग्राम पंचायत के बौरा टोला में बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरबिल ग्राम पंचायत के बौरा टोला में बृहस्पतिवार की सुबह हीराचंद (29) का होली के दिन पत्नी फूलमती से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद फूलमती अपने आठ वर्षीय बेटे के साथ होली की शाम घर से चली गई। पत्नी के जाने के बाद हीराचंद ने रासपहरी स्थित ससुराल वालों को इसकी सूचना दी। बृहस्पतिवार सुबह फूलमती के पिता जगधारी और भाई पकोड़ी लाल रासपहरी से किरबिल पहुंचे। वह फूलमती के बारे में पूछताछ कर रहे थे, तभी हीराचंद घर के अंदर गया, उसने दरवाजा बंद कर अपनी शर्ट के सहारे घर के बढ़ेर में फंदा लगा लिया। घटना का पता चलते ही साला पकोड़ी लाल ने छत पर चढ़कर छज्जा हटाया और कमरे में दाखिल होकर हीराचंद को नीचे उतारा। एंबुलेंस की मदद से युवक को म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। म्योरपुर थाना प्रभारी रामदरस राम का कहना है कि घरेलू विवाद में युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया था। जिसे पुलिसकर्मियों ने बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें