फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर लहरा तिरंगा

Wed, 27 Jan 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो (अमर उजाला ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले भर में गणतंत्र दिवस पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रध्वज फहराया गया। शहीदों को नमन किया गया और लोगों ने संविधान के अनुसार आचरण करने की शपथ ली।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुरूप कार्य करने का संकल्प दिलाया। एडीएम रामचंद्र, डिप्टी कलेक्टर हर्षदेव पांडेय, डीएसओ एपी सिंह, एसडीएम सदर कैलाश सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। इस  मौैके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्तिपत्र और नव नियुक्त 196 ग्राम चौकीदारों को बेल्ट व शाफा देकर सम्मानित किया। पुलिस लाईन चुर्क में पुलिस अधीक्षक रामलाल वर्मा  और राबर्ट्सगंज जनपद न्यायालय प्रांगण में जिला जज धर्मवीर सिंह ने ध्वजारोहण किया।

इस मौके पर  एडीजे प्रथम वीके काण्डपाल, एडीजे एफटीसी विवेक, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय तहसीलदार सिंह, एडीजे तृतीय जी प्रसाद, सीजेएम संजय कुमार यादव, सिविल जज सीनियर डिविजन नितेंद्र कुमार, रजनीश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन भवन के समक्ष डीबीए अध्यक्ष सुधाकर मिश्र, ओम प्रकाश पाठक, जगजीवन सिंह, प्रतिमा मिश्रा, प्रदीप कुमार, राजेश यादव, सोनभद्र बार एसोसिएशन भवन के समक्ष एसबीए अध्यक्ष ओम प्रकाश राय, केएन मिश्र, आत्मप्रकाश त्रिपाठी, पीएन पांडेय, प्रभाकर श्रीवास्तव, अमरनाथ मिश्र, चंद्रभूषण प्रसाद मिश्र, रामचंद्र मिश्र, अशोक तिवारी, चंद्रप्रकाश चौबे, राजेंद्र चौधरी, प्रद्युम्न त्रिपाठी, मनोज पांडेय की मौजूदगी में गणतंत्र दिवस मनाया गया।
विज्ञापन


जिला पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष अनिल यादव, बहुआर 48वीं वाहिनी पीएसी कैंप में सेनानायक रमेश ने ध्वजारोहण किया। उप सेनानायक नक्सल नैपाल सिंह, सहायक सेनानायक श्रीकृष्ण, कुलभूषण ओझा, राधेश्याम दुबे, हवलदार खां आदि मौजूद रहे। मुख्य आरक्षी बाबूलाल को उत्कृष्ट सेवा सम्मान  व कैलाश सिंह , वशीउल्ला खां, रामभोला पांडेय को सराहनीय सेवा सम्मान दिया गया। वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई। जिला अस्पताल में जिलाधिकारी ने मरीजों में फल वितरित किया। उन्होंने सीएमएस डॉ. डीके सिंह से नेत्र ऑपरेशन कक्ष के बाहर तीमारदारों को बैठने की व्यवस्था कराने को कहा। उद्धव सेवा समिति ने भी अस्पताल फल वितरण किया। मराची गांव के अमर शहीद ठाकुर प्रसाद सिंह की पत्नी फूलादेवी  को जिलाधिकारी ने सम्मानित किया। शहीद उद्यान परासी के गौरव स्तम्भ पर पुष्प अर्पित कर अमर शहीदों को नमन किया गया।
भवानीपुर के ही राणा प्रताप सिंह  दूसरा स्थान, बट-मधुपुर के प्रदीप कुमार तीसरा स्थान, भवानीपुर के मंगल सिंह को चौथा स्थान और पांचवा स्थान चुर्क के भरथ यादव को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें