फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय राबर्ट्सगंज पर प्रदर्शन किया और पालिका प्रशासन पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया। सड़कों के अधूरे निर्माण, गंदगी समेत विभिन्न मामलों को लेकर नारेबाजी की। चेताया कि यदि अधूरे निर्माण जल्द पूर्ण नहीं किये गए तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन



सपा कार्यकर्ता सोमवार को नगर अध्यक्ष प्रमोद यादव की अगुवाई में नगर पालिका कार्यालय पर पहुंचे और  प्रदर्शन किया। इस दौरान हुई सभा में प्रमोद ने कहा कि नगर में  शुद्ध  पेय जल की आपूर्ति नहीं हो रही है।  सपा नेता प्रमोद ने नगर पालिका अध्यक्ष पर कमीशन खोरी में लिप्त रहने का भी आरोप लगाया।


 इस दौरान नगर महासचिव वारिस अली, मनोज उपाध्यक्ष मनोज केशरी, सुरेश अग्रहरि, मुस्तफा जमाल, प्रमोद कुमार, मोहन यादव, नंदलाल, आशीष केशरी, रंजीत, अवधेश, मुमताज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें