फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: एनसीएल में हिंद मजदूर सभा ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीएल खड़िया व कृष्णशिला कोयला क्षेत्रों सहित अन्य महाप्रबंधक कार्यालयों के समक्ष सोमवार कोयला श्रमिक सभा (एचएमएस) संगठन से जुड़े कोयला कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिन भर धरना दिया। शाम को प्रदर्शन के बाद कोल प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


प्रमुख मांगों में माइनिंग सरदार/फोरमैन को एक वर्ष कार्य करने बाद भी आवास न मिलना, डंपर सेक्शन इंसेंटिव में सुधार की मांग, उत्खनन में पदस्थ फोरमैन के वार्षिक वेतन वृद्धि से जुड़ी समस्या आदि का निदान के समर्थन में कृष्णशिला प्रबंधन के स्टाफ अधिकारी (कार्मिक) मनीष भंडारी को ज्ञापन सौंपा गया।
इस दौरान मुख्य रूप से कोयला श्रमिक सभा (एचएमएस) महामंत्री अशोक पांडेय, केंद्रीय सचिव सुशील पटेल, कृष्णशिला इकाई अध्यक्ष बबऊ राम, सचिव राजेश सोनी सहित एचएमएस संगठन के तमाम पदाधिकारी व संगठन सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी प्रकार एनसीएल खड़िया में संगठन के कर्मचारियों ने संत कुमार गुप्ता उर्फ बबलू गुप्ता के नेतृत्व में कोयला कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाई और दस सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें