ओबरा सी परियोजना का निर्माण कार्य कर रही दुसान पावर कंपनी की संविदा संस्था जीएसफोर में कार्यरत एक गार्ड का शव सोमवार की सुबह एक मकान के परिसर में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भदोही के छछुआ कोईराना निवासी सूरज यादव (30) पुत्र रणजीत सिंह यादव दो वर्ष से जीएसफोर में गार्ड का काम करता था। वह ओबरा के गजराज नगर स्थित एक मकान में किराए पर रहता था। वह अक्सर छत पर ही सोता था।
ओबरा थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अनुमान लगाया जा रहा है कि मकान की छत पर रेलिंग नहीं होने के कारण वह रात में नींद में छत से नीचे गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जांच की जा रही है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।