Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में तैनात हेड कांस्टेबल की बीएचयू अस्पताल में इलाज के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
सोनभद्र जिले के बभनी थाने में तैनात मुख्य आरक्षी की रविवार की शाम वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में उपचार के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही थाने में शोक की लहर दौड़ गई वहीं परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
विशाल यादव (48) निवासी गाजीपुर बभनी थाने में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात थे। रविवार की सुबह विशाल बैडमिंटन खेलकर कमरे में गए। इसके कुछ देर बाद उन्हें बेचैनी होने लगी। पुलिस उन्हें लेकर म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, जहां उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
इलाज के दौरान बीएचयू में हुई मौत
इसके बाद हालत बिगड़ते देख बीएचयू के कार्डियोलॉजी विभाग के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही थाने में सन्नाटा छा गया। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। मौत की जानकारी होते ही मुख्य आरक्षी के परिवार में कोहराम मच गया। घरवालों का रो- रोकर बुरा हाल है।