फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई गई गुरू गोबिंद सिंह की जयंती

विज्ञापन
रेणुकूट स्थित गुरुद्वरा में गुरु गोविंद सिंह जयंती शबद कीर्तन करते रागी जत्था। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
रेणुकूट बाजार स्थित गुरुद्वारा में रविवार को सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई गई। शुक्रवार से ही दिल्ली से आए रागी जत्था जसप्रीत सिंह और उनके साथियों ने अरदास और भजन कीर्तन किया।
विज्ञापन

जसप्रीत सिंह ने बताया कि 22 दिसंबर 1666 को गुरु गोविंद सिंह का जन्म पटना में हुआ था। उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की थी जिसे सिख धर्म में प्रमुख माना जाता है। गुरु गोविंद सिंह एक महान योद्धा और धार्मिक व्यक्ति थे। मुगल शासक औरंगजेब ने उनके पिता गुरु तेग बहादुर को इस्लाम धर्म कबूल करने से मजबूर किया था लेकिन वह मुगलों के आगे नहीं झुके और इस्लाम कबूल करने से इनकार कर दिया। तब औरंगजेब ने नवंबर 1675 में इनका सिर कलम कर दिया था। रविवार को नगर के गुरुद्वारे में अरदास पूरा होने के बाद लंगर का भी आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर गुरु सिंह सभा संगत के लोग एवं बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे।

रेणुकूट स्थित गुरुद्वरा में गुरु गोविंद सिंह जयंती लंगर में प्रसाद ग्रहण करते लोग।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें