विंढमगंज। दुद्धी ब्लॉक के बुटबेढवा गांव स्थित एरिस्टो एकेडमी स्कूल में मंगलवार को खेलकूद प्रतियोगिता हुई। विद्यालय के छात्रों ने कबड्डी, कैरम, बैडमिंटन, बैलून रेस, स्पून विथ मार्बल रेस, ऐरंज द ग्लास में छात्रों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य शाइस्ता जमाल ने किया। ग्रीन हाउस व ब्लू हाउस दो टीमों के बीच कबड्डी हुआ। जिसमें ग्रीन हाउस की टीम ने 92 अंक पाकर जीत हासिल की। उपविजेता ब्लू हाउस के खिलाड़ियों ने 65 अंक प्राप्त किया। कैरम बोर्ड जूनियर में वेदांत जायसवाल संगीता, अनुप्रिया, हेम कुमार ने खेला, जिसमें अनुप्रिया कुमारी ने जीत अपने नाम दर्ज कराई। बैडमिंटन में युवराज-प्रत्यूष की जोड़ी ने आदर्श-मनीष को हराया। स्कोरर की भूमिका सोनम गुप्ता ने निभाई। इस मौके पर प्रबंधक मकबूल, सीपी, मानसी, कोमल, पूनम शर्मा, मीरा देवी, चंचला, राजकुमार, गीतांजलि आदि रहे।