बीजपुर के अजीरेश्वर धाम जरहां में मूर्ति स्थापना पर शोभा यात्रा के दौरान प्रसाद वितरण करते पुजा?
- फोटो : SONBHADRA
जरहा के अजीरेश्वर धाम में जयपुर से आई देवी देवताओं के मूर्ति की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सभी मूर्तियां जयपुर से विशेष सजावट के साथ धाम तक लाई गई। इसमें राधा-कृष्ण, लक्ष्मी-गणेश व नंदी की प्रतिमा मौजूद है। भगवान की प्रतिमाओं को मंदिर पहुंचने के बाद भक्तों व ग्रामीणों ने फूलों की वर्षा कर मंदिर परिसर में जमकर आतिशबाजी की और खुशियां मनाई।
रविवार को फूलों से सजाए गए वाहन पर नवागत प्रतिमाओं की शानदार स्वागत शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा अजीरेश्वर धाम जरहा से चल कर बकरिहवा, सेवकामोड़ होते हुए चेतवा, नेमना, बीजपुर आदि स्थानों का भ्रमण करते हुए अजीरेश्वर धाम मंदिर पहुंची। भक्तों ने जगह-जगह यात्रा को रोक कर देवी देवताओं को फूल माला अर्पित किया। धाम में राधाकृष्ण का मंदिर बन कर तैयार है, इसमें सभी अलौकिक प्रतिमाओं का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 03 फरवरी को किया जाना तय हुआ है। इसके मद्देनजर 27 जनवरी से प्रख्यात कथा वाचक साध्वी प्राची का भागवत कथा कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है। नौ दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम के साथ ही प्रतिदिन विशाल भंडारा व 11 गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह की तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम की सफलता के लिए अजीरेश्वर धाम जन सेवा ट्रस्ट ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इस शोभा यात्रा कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह बघेल, एबी सिंह, त्रिभुअन नारायण सिंह, गणेश शर्मा, डॉ ब्रमजीत सिंह, राजकुमार सिंह, श्यामसुंदर जायसवाल, मुन्ना सिंह, अशोक चौरसिया आदि मौजूद रहे।
बीजपुर क्षेत्र के जरहा स्थित अजीरेश्वर धाम में स्थापित के लिए पहुंची प्रतिमा में शामिल लोग।- फोटो : SONBHADRA