फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिपिक की बदजुबानी पर ग्राम पंचायत अधिकारियों ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायती राज विभाग में तैनात लिपिक की बदजुबानी पर ग्राम पंचायत और विकास अधिकारी लामबंद हो गए हैं। ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेंद्र कुमार को अपशब्द कहे जाने के ताजा मामले को लेकर बृहस्पतिवार को विकास भवन पर प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के बैनर तले प्रदर्शन के दौरान लिपिक के खिलाफ जमकर नारे लगाए गए। सीडीओ को संबोधित ज्ञापन डीपीआरओ को सौंपते हुए चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वह वृहद आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार दुबे ने कहा कि एक्सपो ग्राउंड लखनऊ के उत्कर्ष समारोह में ग्राम प्रधान और पंचायत सहायकों के साथ लखनऊ रैली में सम्मिलित होने के बाद वापसी में म्योरपुर ब्लाक में कार्यरत ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने एक बस में डीजल पर्याप्त मात्रा में न होने की सूचना वरिष्ठ लिपिक सैफुल्लाह को दी। इस पर लिपिक ने ग्राम पंचायत अधिकारी को जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए गाली-गलौज की। वापस आने पर मारपीट के साथ ही नौकरी न करने देने की भी धमकी दी। इसका ऑडियो भी वायरल हो चुका है। लिपिक के कृत्य से सभी ग्राम पंचायत व विकास अधिकारी आहत हैं। वक्ताओं ने कहा कि वरिष्ठ लिपिक के विरुद्ध विभागीय और दंडात्मक कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत कराने के साथ ही इनका स्थानांतरण अन्य जिले में किया जाए। अगर कार्रवाई नहीं होती तो ग्राम पंचायत व विकास अधिकारी धरने पर बैठने को बाध्य होंगे। विरोध प्रदर्शन में शिव कुमार कुशवाहा, प्रीति पाठक, अजय कुमार, जितेंद्र कुमार, सुजीत कुमार, अखिलेश कुमार, रामबहादुर, रामनारायण, संजय कुमार, कमलेश, श्वेता गुप्ता, संगीता, क्रांति देवी, संजू लता, सुनीता, अखिलेश, राकेश द्विवेदी, अजय सिंह, संतोष कुमार, हरिओम सिंह, जितेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, दिनेश गिरि, अरुण सिंह, सुरेंद्र, परवीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें