फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़बड़ी मिलने पर ग्राम पंचायत बेलाटाड़ का टेंडर निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की ग्राम पंचायतों में कराए गए टेंडर में अनियमितता की पोल खुलने लगी है। एडीपीआरओ राजेश सिंह की जांच में गड़बड़ी की पुष्टि पर ग्राम पंचायत बेलाटाड़ का टेंडर निरस्त कर दिया गया है। अभी कई अन्य ग्राम पंचायतों के टेंडर निरस्त होने की संभावना है। वहां भी नियमों को दरकिनार कर कुछ ग्राम प्रधानों, सचिवों ने खुद या रिश्तेदारों को टेंडर दिलवा दिया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायतों द्वारा सामग्री आपूर्ति करने के लिए टेंडर किया जा रहा है। डीएम का सख्त निर्देश है कि शासन के निर्देश के क्रम में टेंडर की प्रक्रिया पूरी की जाए। कोई प्रधान, सेक्रेट्री खुद या अपने रिश्तेदारों को टेंडर नहीं दिलाएंगे। बावजूद कई ग्राम पंचायतों में नियमों को ताख पर रखकर टेंडर कर दिया गया है। पिछले दिनों ग्राम पंचायत बेलाटाड़ में नियमों के दरकिनार कर टेंडर करने मामला संज्ञान में आने पर एडीपीआरओ ने जांच की। अपर जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि जांच के दौरान नियमों को दरकिनार कर टेंडर करने की पुष्टि होने पर निरस्त करने के लिए डीपीआरओ को रिपोर्ट दे दी थी।
एडीपीआरओ राजेश सिंह की जांच रिपोर्ट पर ग्राम पंचायत बेलाटाड़ का टेंडर निरस्त कर दिया गया है। जांच में जिन ग्राम पंचायतों नियमों को दरकिनार कर टेंडर करने की पुष्टि होगी वहां का निरस्त किया जाएगा। - विशाल सिंह, डीपीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें