फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ण पदक विजेता रामबाबू हुए सम्मानित

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज ब्लॉक के बहुअरा भैरवागांधी गांव में राष्ट्रीय खेल में स्वर्ण पदक विजेता रामबाबू को - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सदर ब्लाक स्थित बहुअरा भैरवागांधी गांव के 23 वर्षीय रामबाबू के राष्ट्रीय खेल में 35 किलोमीटर पैदल चाल का स्वर्ण पदक नए राष्ट्रीय कीर्तिमान के साथ जीत कर सोनभद्र जिले का नाम रोशन किया है। शुक्रवार को बहुअरा पहुंचकर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व सदर प्रमुख ने रामबाबू व उनकी मां मीना देवी, पिता छोटेलाल और बहन को सम्मानित किया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि रामबाबू ने खेल जगत में अपने जिले का नाम रोशन कर युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने बताया कि रामबाबू के परिजनों को पानी के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसे लेकर संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर दो सप्ताह के अंदर सोलर पैनल व सबमर्सिबल लगाकर परिवार को पानी की समस्या से निजात दिलाई जाएगी। इसके साथ ही आवास, शौचालय सहित सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजना का हर लाभ उन्हें दिया जाएगा। इस मौके पर वरुण कुमार त्रिपाठी, शंभू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें