फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबने से बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिरसोती की एक बालिका की बृहस्पतिवार को बरन नदी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक एसबी यादव ने बताया कि आरती (12) पुत्री राजलाल निवासी सिरसोती बरन के जंगल से लकड़ी लेकर घर आ रही थी। इसी बीच लकड़ी रखकर हाथ पैर धोने व पानी पीने के लिए बरन नदी की तरफ गई। इस दौरान पैर फिसलने की वजह से वह गहरे पानी में चली गई। जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। उधर, आरती जब काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोग उसे ढूंढ़ने लगे। जब नदी की तरफ पहुंचे तो आरती का नदी में उतराया हुआ शव दिखा। परिजनों द्वारा चीख पुकार मचाए जाने पर अन्य लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें