फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमावर्ती गांवों में बढ़ी सतर्कता, पुलिस तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। कोरोना वायरस को लेकर प्रशासन अलर्ट है। क्षेत्र में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। थाना क्षेत्र के चपकी, बभनी, महुअरिया मोड़, बचरा, शीशटोला, चौना तिराहा आदि स्थानों पर पुलिस तैनात है। बगैर किसी काम से बाहर निकलने वालों के साथ पुलिस सख्ती से पेश आ रही है। लॉक डाउन के मद्देनजर छत्तीसगढ़ बार्डर को सील कर दिया गया। छत्तीसगढ़ बार्डर आसनडीह, शीशटोला में 24 घंटे पुलिस व पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए शासन प्रशासन पुरी तरह से अलर्ट है। क्षेत्र में गिने चुने ही जनरल स्टोर खुल रहे हैं। दुकानों के खुलने का भी समय निर्धारित कर दिया गया है। अगर शाम चार बजे के बाद कोई भी दुकानें खुली हुई पाई गई तो उनका खैर नहीं। सोशल डिस्टेंसिंग के लिए बैंकों, राशन की दुकानों, मेडिकल स्टोर, गैस एजेंसियों पर भी पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। कोरोना वायरस के फैलाव के मद्देनजर शासन के निर्देशों के परिपालन में घूम घूम कर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। जनरल दुकानों, मेडिकल स्टोरों, सब्जी की दुकानों के अलावा कोई भी दुकानें नहीं खुल रही है। वह भी दुकानें सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक ही खुलने की अनुमति दी गई है। लाकडाउन के वजह से सड़कें पुरी तरह से सुनी हो गई है। प्रभारी निरीक्षक अविनाश चंद्र सिन्हा का कहना है कि सीमा से लगे सभी जगहों पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। यदि कोई व्यक्ति बगैर किसी काम के ही सड़कों पर घूमते नजर आया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें