फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra: प्यार का खौफनाक अंत, युवती ने खाया जहर, युवक ने किया आत्मदाह; एक ही जगह मिलीं दोनों की लाश

Fri, 01 Mar 2024 10:39 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

Sonbhadra News: जिले में युवक और युवती की लाश मिलने से सनसनी का माहौल है। दोनों काफी दिनों से एक-दूसरे से प्रेम कर रहे थे। मुकदमें के बाद भी दोनों एक-दूसरे से मिलते रहे। करीब दो माह पहले ही जेल से जमानत पर घर आया था। बताते हैं कि गुरुवार को पंकज के मुकदमे की तारीख थी। सुनवाई में शामिल होने की बात कह वह घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मिली युवती और युवक की लाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के करमा थाना क्षेत्र के सिरसिया ठकुराई गांव में शुक्रवार की शाम प्रेमी युगल ने जान दे दी। युवती ने जहर खा लिया तो युवक ने खुद को आग लगा दी। दोनों की लाश एक-दूसरे से 50 मीटर की दूरी पर मिली है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच पिछले डेढ़ साल से प्रेम संबंध चल रहा था। इसी मामले में युवक जेल भी जा चुका था।
विज्ञापन


शाहगंज थाना क्षेत्र के मोराही गांव निवासी पंकज चौहान (25) का गांव की ही युवती (20) से प्रेम संबंध था। दोनों एक ही जाति के थे और शादी भी करना चाहते थे, मगर लड़की के घर वाले इसके लिए राजी नहीं थे। इसे लेकर उन्होंने पंकज पर मुकदमा भी दर्ज कराया था, जिसमें उसे जेल भी हुई थी। करीब दो माह पहले ही जेल से जमानत पर घर आया था। बताते हैं कि गुरुवार को पंकज के मुकदमे की तारीख थी। सुनवाई में शामिल होने की बात कह वह घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं गया। 
Trending Videos
विज्ञापन

घटनास्थल पर मिली जहर की शीशी और पेट्रोल का बोतल

दूसरी तरफ, शुक्रवार की शाम सिरसिया ठकुराई गांव के बाहर उसरहवा टोला में बंधे के पास लोगों ने युवक को जलते देखा तो वहां दौड़कर पहुंचे, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। करीब 50 मीटर दूर युवती का शव पड़ा था। युवक की पहचान पंकज और युवती की वंदनी के रूप में हुई। घटनास्थल के पास जहर की शीशी और पेट्रोल का बोतल भी मिला है। कुछ दूरी पर युवक की बाइक भी खड़ी थी। 

बताते हैं कि सिरसिया ठकुराई गांव में ही युवक की बहन का घर है, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा था। घटना की सूचना पाकर सीओ घोरावल ददन प्रसाद, एसओ करमा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ ने बताया कि दोनों में काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा था। घरवालों से पूछताछ की जा रही है। छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें