शक्तिनगर। एनटीपीसी सिंगरौली (शक्तिनगर) की तरफ से अपने सीएसआर कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित बालिका सशक्तीकरण अभियान (जीईएम) 2026 का भव्य समापन रविवार को एनटीपीसी परिसर स्थित मनोरंजन केंद्र सभागार में उत्साहपूर्वक हुआ।
एक माह तक चले इस कार्यक्रम में क्षेत्र के आसपास के सरकारी विद्यालयों की 120 बालिकाओं को विभिन्न शैक्षणिक एवं कौशल विकास गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ 18 मई को हुआ था, जिसके तहत बालिकाओं को अंग्रेजी भाषा, कंप्यूटर शिक्षा, योग, आत्मरक्षा, पर्यावरण अध्ययन, कला एवं शिल्प, संवाद कौशल तथा नैतिक मूल्यों का प्रशिक्षण विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा प्रदान किया गया।
समापन समारोह में बालिकाओं ने पारंपरिक नृत्य, जनजातीय नृत्य की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक ई. प्रभाकर राव ने कहा कि बालिका सशक्तीकरण अभियान जैसी पहलें बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाकर समाज में सशक्त भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करती हैं। संवाद