फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मटकी फोड़ प्रतियोगिता में घोरावल ए की टीम विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
नवयुवक मटकी फोड़ समिति की तरफ से बुधवार को घोरावल नगर में चांदी वाले मोड़ पर दही हांडी मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके बाद देवी जागरण एवं झांकी का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

मटकी फोड़ कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार व कस्बा चौकी प्रभारी अजय श्रीवास्तव ने दीप जलाकर किया। बाल गोपाला की टीम ने भक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए पानी की बौछारों के साथ मटकी फोड़ कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
घोरावल ए की टीम ने हांडी फोड़कर जीत दर्ज की। विजेता टीम को विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र मौर्य ने पुरस्कृत किया। वरिष्ठ जनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम कन्हैया उमर और संचालन अर्जुन उमर ने किया। संयोजक सोमनाथ सोनी रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल, बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक प्रसून कुमार, छोटू पटेल, सुंदरम उमर, किशन साहू, आर्यन अग्रहरि, उदय मोदनवाल, प्रिंसू गुप्ता, राखी सोनकर, मुकेश चौरसिया, अंकित उमर, गोलू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें