फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बिजली गिरने से युवक की मौत, महिला झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर थाना क्षेत्र के पड़री ग्राम पंचायत के बराईडाड़ टोले में मंगलवार की रात बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक महिला झुलस गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पड़री ग्राम पंचायत के बराईडाड़ टोले में मंगलवार की रात बृजेश कुमार (18) पुत्र रामकुमार खरवार अपने घर के बाहर दरवाजे पर बैठा था। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। गरज-चमक के साथ बिजली गिरने से बृजेश झुलस गया।
गांव निवासी कमला (26) पत्नी दशरथ यादव भी झुलस गई। घटना के समय वह अपने पति को खाना दे रही थी। परिजन दोनों को एंबुलेंस से म्योरपुर सीएचसी ले आए, जहां चिकित्सक डॉ. पल्लवी सिन्हा ने बृजेश को मृत घोषित कर दिया। कमला को भर्ती कर इलाज शुरू किया। बृजेश चार भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें