नगर के हाइडिल मैदान में चल रहे विधायक खेल महाकुंभ का फाइनल मुकाबला बुधवार को खेला गया। गाजीपुर की टीम ने ओबरा को तीन विकेट से हराकर खिताब जीत लिया। मैन ऑफ द मैच गाजीपुर के मोहम्मद आमिर रजा को चुना गया।
भाजपा सभासद चंद्रप्रकाश दुबे ने टॉस कराकर मैच की शुरुआत कराई। ओबरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 131 रन का स्कोर खड़ा किया। अनुराग रघुवंशी ने 10 चौके और 2 छक्के की मदद से 37 बाल पर 61 रनों की पारी खेली।
प्रदीप ने 3 चौके की मदद से 19 रन बनाकर टीम का स्कोर 131 रन तक पहुंचाया। गाजीपुर के मोहम्मद आमिर ने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए और सुमित जायसवाल ने 2 विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी गाजीपुर की टीम मात्र 10.4 ओवर में 7 विकेट खोकर मैच जीत लिया।
गाजीपुर के संदीप मौर्य ने 17 बाल पर 37 रन तो अरशद अहमद ने 23 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। ओबरा के सनी और अनुराग ने 2-2 विकेट चटकाए। समापन समारोह में विधायक भूपेश चौबे, नगवां ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, जिला मंत्री संतोष शुक्ला ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया।
मोहम्मद आमिर को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस मौकेपर अनूप तिवारी, नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, रजनीश रघुवंशी, नवल वाजपेई, दीपक दुबे, राजेश चौबे, सुनील सिंह, आशुतोष शुक्ला, राजन तिवारी आदि मौजूद रहे।