राबर्ट्सगंज राजकीय बालिका इंटर कालेज में पत्रकारो से वार्ता करती प्रधानाचार्या रंजना शुक्ला।
- फोटो : SONBHADRA
जीजीआईसी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य रंजना शुक्ला ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत बच्चों को द्विभाषा के माध्यम से शिक्षा प्राप्त कराने की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत कक्षा छह से नौ तक के बच्चों को अब अंग्रेजी माध्यम से भी पढ़ाया जाएगा। इसके लिए प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। 19 व 20 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा होगी। छात्राओं की मेरिट सूची 22 अप्रैल को जारी की जाएगी।
उन्होंने बताया कि वरीयता के आधार पर प्रथम सूची अंग्रेजी माध्यम की होगी और दूसरी सूची से छात्राएं हिंदी माध्यम के लिए चयनित होंगी। प्रवेश प्रक्रिया में विषय गणित, अंग्रेजी, हिंदी, विज्ञान तथा सामाजिक विज्ञान के प्रश्न पूछे जाएंगे पर अंग्रेजी माध्यम में ही रहेंगे। परीक्षा एक घंटे की होगी। उन्होंने बताया कि जीजीआईसी इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले छात्राओं को भी इस नई शिक्षा प्रक्रिया में सम्मिलित किया जाएगा।