ओबरा। रविवार शाम लाइनों पर पड़े जर्क की वजह से ओबरा तापीय परियोजना के आईसीटी में तकनीकी दिक्कत की वजह से ओबरा तापघर की स्टेशन सप्लाई फेल हो गयी थी। ओबरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं. आरपी सक्सेना के देखरेख में अभियंताओं ने इस तकनीकी खराबी को रात में ही एक बजे से पूर्व सही कर लाइनों को चालू कर लिया गया। जिससे सभी लाइनों की बिजली आपूर्ति सामान्य हो गई।
रविवार शाम 7:38 बजे के करीब आईसीटी में आग लगी जिससे स्टेशन सप्लाई फेल हुई और पारेषण लाइनें ट्रिप हुई जिसके बाद कई जनपदों में आपात कटौती की स्थिति पैदा हो गयी थी। ओबरा तापीय परियोजना के शिविर सहायक अनुराग मिश्रा ने बताया कि तापघर पर इसका कोई असर नहीं पड़ा जिसके कारण उत्पादनरत 200 मेगावॉट वाली इकाइयों पर इसका असर नही पड़ा। समाचार लिखे जाने तक परियोजना की 9वीं इकाई से 115 मेगावाट, 10वीं से 120 मेगावाट एवं 11वीं से 118 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा था।