फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की ग्राम पंचायतों में किया गया 15 टन ब्लीचिंग का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए शासन और डीएम के निर्देश पर जिले को सैनिटाइज करने का कार्य किया का रहा है। सदर विधायक भूपेश चौबे ने सोमवार को द्वितीय चरण के सैनिटाइज कार्य का शुभारंभ राबर्ट्सगंज ब्लॉक के बढ़ौली गांव से किया। उन्होंने कई घरों में खुद दवा का छिड़काव किया।
विज्ञापन

बताया कि देश और जिले के लोगो के लिए सभी जगहों पर सैनिटाइज का कार्य हो रहा है। इस वैश्विक महामारी के समय सरकार पूरा प्रयास कर रही है कि लोगों को सुरक्षित रखा जाय और उनके स्वस्थ्य का पूरा ध्यान दिया जाए। जिले में कहीं संक्रमण न हो इसके लिए सबसे पहले यह जरूरी है कि सभी ग्राम पंचायतों को पूर्णतया सैनिटाइज किया जाए। सभी लोगों से अपील किया कि लोग घर में रहें और सैनिटाइज करने वाले टीम की मदद करें।
डीपीआरओ आरके भारती ने बताया कि द्वितीय चरण का सैनिटाइज करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसमें रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के 42 ग्राम पंचायत, चोपन में 15, चतरा में 15, नगवां में 13 ग्राम पंचायत में सैनिटाइज का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिले में 15 टन ब्लीचिंग पाउडर सभी ग्राम पंचायतों में वितरित कर दिया गया है। तृतीय चरण में सभी ग्राम पंचायतों को हाईपोसोडियम क्लोराइड से सैनिटाइज कराया जाएगा।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने सभी सचिव एवं एडीओ पंचायत को पत्र जारी कर निर्देश दिया कि सैनिटाइज के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता पर लिया जाए। सैनिटाइज के शुभारम्भ के समय ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बढ़ौली ज्ञान चंद चौबे, एडीओ पंचायत रॉबर्ट्सगंज विनोद कुमार, एडीओ पंचायत घोरावल अजय सिंह, आशीष उपाध्याय, अनिल केशरी डीपीसी, धीरज केशरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें