फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra : नए साल भारी भीड़, गुलजार रहे जिले के धार्मिक एवं पर्यटन स्थल

Wed, 01 Jan 2025 06:34 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

नए साल का पहला दिन उल्लास से भरा दिखाई दिया। धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर भारी भीड़ उमड़ी। डाला स्थित माता वैष्णो मंदिर में भक्त पहुंचे तो वहीं मुक्खा फाल सहित अन्य पर्यटन स्थल भी गुलजार रहे।
 
विज्ञापन
पर्यटक स्थल पर उमड़ी भीड़ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 नए वर्ष का उल्लास बुधवार को हर तरफ छाया रहा। साल के पहले दिन परिवार और दोस्तों के साथ मंदिरों में पहुंचकर लोगों ने शीश नवाया तो पर्यटन स्थलों पर जमकर मौज मस्ती भी की। डाला स्थित वैष्णो मंदिर में सुबह ही भक्तों की भीड़ रही। शाम तक करीब दस हजार लोगों ने माथा टेका।

विज्ञापन


पंचमुखी महादेव मंदिर में भी तीन हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। मिनी गोवा अबाड़ी, जोरकहू, खंता, इको प्वाइंट, मुक्खा फाल सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे। दूसरी ओर घरों, होटल, रेस्टूरेंट में भी नए वर्ष का जश्न मना। नए साल को खास बनाने के लिए एक दिन पहले से लोग तैयारी में जुट गए थे।

मंगलवार की रात में 12 बजे के बाद सड़कों पर निकलकर लोग आतिशबाजी करते हुए नए साल का स्वागत किया। बुधवार की सुबह लोग अपनों से मिलकर नए साल की बधाई दी। वहीं रिश्तेदार, मित्र और दूर रह रहे लोगों को सोशल मीडिया पर बधाई संदेश भेजते रहे।
विज्ञापन


नगर में जगह-जगह सजे फूल व गिफ्ट आइटम खरीदने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रहीं। नगर से सटे रौंप पहाड़ी स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर पहुंचकर बड़ी संख्या में लोगों ने दर्शन पूजन किया।

मारकुंडी पहाड़ी स्थित पर्यटन स्थल सोन ईको प्वाइंट, मिनी गोवा, घोरावल क्षेत्र में स्थित पिकनिक स्पॉट मुक्खाफाल समेत अन्य पिकनिक स्पॉट एवं धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर लोग अपने नए साल की शुरुआत की। लोगों ने अपने मन पसंद के व्यंजन बनाकर उसका लुत्फ उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें