पुलिस ने शनिवार को अनपरा स्थित लाल टॉवर के पास से चोर गिरोह के पांच सदस्यों को पकड़ लिया। इनके पास से दो अलग-अलग स्थानों पर हुई चोरी के सामान भी बरामद हुए। पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया। उनके अन्य साथियों की तलाश भी की जा रही है।
शनिवार की भोर में अनपरा के काशी मोड़ समीप स्थित लाल टॉवर के दुर्गा पंडाल के पास से पुलिस ने पांच संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से कुछ दिनों पूर्व बीना और अनपरा में की गई चोरी के सामान भी बरामद हुए। इसमें एलसीडी टीवी, लैपटॉप, प्रेस व चार्जर आदि शामिल हैं। गिरोह के जय आशीष राजभर निवासी सिकंदरपुर, सद्दाम हुसैन निवासी डिबुलगंज, दीपक श्रीवास्तव निवासी गया, राकेश कुमार निवासी मड़िहान और लालबाबू निवासी बीना को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष श्रीकांत राय ने बताया कि चोरों के पास से बरामद सामान एक सप्ताह पूर्व बीना और एक दिन पूर्व औड़ी में हुई चोरी का है।