फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी की मौत से उग्र श्रमिकों ने किया हंगामा, सुपरवाइजर को पीटा

विज्ञापन
डाला स्थित निजी फैक्ट्री में सुपरवाइजर की मौत धरनारत लोगो को समझाते एसडीएम रमेश कुमार और सीओ राज? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
डाला स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री में शनिवार को संदिग्ध हाल में हुई मजदूर की मौत के बाद रविवार को अन्य मजदूर उग्र हो गए। हंगामा मचाते हुए कामकाज ठप कर दिया और धरने पर बैठ गए। मृतक के परिजनों को नौकरी और मुआवजा की मांग कर रहे श्रमिकों ने एक सुपरवाइजर समेत दो लोगों की पिटाई कर दी। हंगामे की सूचना पर एसडीएम, सीओ भारी फोर्स के साथ फैक्ट्री के अंदर पहुंचे। घंटे भर की मशक्कत के बाद एसडीएम-सीओ ने नाराज श्रमिकों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

सीमेंट कंपनी में कुछ दिनों बाद फैक्ट्री की आडिट होनी है। इसे लेकर रंगाई पोताई का काम जोरों पर चल रहा है। काम करा रहे मीना पेंटिंग वर्क्स का श्रमिक राजकुमार (35) पुत्र महावीर प्रसाद निवासी खेताडी झुंझुनू राजस्थान शनिवार को दोपहर काम करते समय अचानक गिरकर बेहोश हो गया। अन्य साथियों ने तत्काल कंपनी के कर्मचारियों को सूचना दी। आनन-फानन सुपरवाइजर को सीमेंट फैक्ट्री के अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के बाद भी तबीयत में सुधार न होने पर एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद से अन्य श्रमिक आक्रोशित थे।
रविवार को मृतक के परिजनों को मुआवजा सहित अन्य सुविधाएं दिलाने को सुपरवाइजर ओमप्रकाश लोधा से पूछताछ करने लगे। समुचित जवाब न मिलने पर श्रमिक उग्र हो गए। सुपरवाइजर व उसके एक अन्य साथी की पिटाई कर दी। कंपनी सुरक्षा कर्मियों ने बीचबचाव कर किसी तरह सुपरवाइजर को वहां से निकाला। इसके बाद उग्र श्रमिक कार्य बहिष्कार कर परिसर में ही धरने पर बैठ गए और हंगामा करने लगे। कंपनी के अधिकारियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। हंगामे की सूचना पर ओबरा एसडीएम रमेश कुमार, सीओ सिटी राजकुमार त्रिपाठी, चोपन एसओ केके सिंह, डाला चौकी प्रभारी मनोज सिंह ठाकुर फोर्स के साथ फैक्ट्री में पहुंचे। आक्रोशित श्रमिकों से वार्ता कर उन्हें शांत कराया। एसडीएम रमेश कुमार ने बताया कि सभी मजदूर हट गए हैं और कंपनी के अधिकारियों से वार्ता करवाकर प्रकरण का निस्तारण करवा दिया गया है। उधर, सीमेंट फैक्ट्री के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट पंकज पोद्दार ने बताया कि राजकुमार की मौत हार्ट अटैक से हुई है, जिसका उल्लेख पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी है। सुपरवाइजर से सही जवाब न मिलने के कारण मजदूर उग्र हो गए थे। उन्हें समझाबुझाकर शांत करा दिया गया है। कंपनी मृतक परिवार के साथ सहयोग में खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें